Ramadan 2025: 27 मार्च को Delhi, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय

By BharatBaat.CoM

Published on:

Ramadan 2025

Ramadan रमजान 2025 का पाक महीना जारी है और रोजेदार खुदा की इबादत में मशगूल हैं। यह महीना अल्लाह की रहमतों और बरकतों से भरपूर होता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय पूरे दिन रोजा रखता है और इबादत करता है। 27 मार्च 2025 को रमजान का 26वां रोजा रखा जाएगा, जिसमें सहरी और इफ्तार के समय का विशेष महत्व होता है। हर शहर में सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुसार सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग होता है। आइए जानते हैं कि प्रमुख शहरों में 27 मार्च को सहरी और इफ्तार का समय क्या रहेगा।

Ramadan 2025 दिल्ली में सहरी और इफ्तार का समय

  • सहरी: सुबह 4:57 बजे तक
  • इफ्तार: शाम 6:39 बजे

Ramadan 2025 लखनऊ में सहरी और इफ्तार का समय

  • सहरी: सुबह 4:44 बजे तक
  • इफ्तार: शाम 6:23 बजे

Ramadan 2025 मुंबई में सहरी और इफ्तार का समय

  • सहरी: सुबह 5:12 बजे तक
  • इफ्तार: शाम 6:52 बजे

Ramadan 2025 पटना में सहरी और इफ्तार का समय

  • सहरी: सुबह 4:38 बजे तक
  • इफ्तार: शाम 6:18 बजे

जयपुर में सहरी और इफ्तार का समय

  • सहरी: सुबह 5:02 बजे तक
  • इफ्तार: शाम 6:43 बजे

हैदराबाद में सहरी और इफ्तार का समय

  • सहरी: सुबह 5:05 बजे तक
  • इफ्तार: शाम 6:42 बजे

रमजान के पूरे महीने में मुस्लिम समुदाय अल्लाह की इबादत करता है और रोजे-नमाज की पाबंदी करता है। इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पाक महीना माना जाता है, जिसमें सुबह सहरी खाकर रोजे की शुरुआत की जाती है और शाम को इफ्तार के समय इसे खोला जाता है। देशभर में हर शहर में सहरी और इफ्तार का समय थोड़ा अलग हो सकता है, इसलिए स्थानीय समय के अनुसार इसका पालन करना जरूरी है।

रमजान का यह पाक महीना जल्द ही अपने अंतिम चरण में पहुंचेगा और इसके बाद ईद का पावन त्योहार मनाया जाएगा। सभी रोजेदारों को रमजान की शुभकामनाएं!

Ramadan Calendar

Also Read:-

SBI Clerk Prelims Result 2025

1 thought on “Ramadan 2025: 27 मार्च को Delhi, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में सहरी और इफ्तार का समय”

Leave a Comment

Exit mobile version